{"_id":"5afb40924f1c1bdd408b5966","slug":"201526415506-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिका के घर पहुंचे डीएम एसपी, दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिका के घर पहुंचे डीएम एसपी, दी शुभकामनाएं
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15एलकेएच 21
लिपिका के घर पहुंचे डीएम-एसपी, दी शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुरखीरी। सीआईएसई की 12 वीं परीक्षा में इंडिया टॉपर रहीं लिपिका अग्रवाल को आशीर्वाद देने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी रामलाल वर्मा मंगलवार को उसके घर पहुंचे। उन्होंने जिले का नाम रोशन करने पर उसे बधाई और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी दीपक अग्रवाल की पुत्री एवं एलपीएस की छात्रा लिपिका ने काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएसई) की 12वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत (495 अंक) लाकर इंडिया की टॉपर बनी। देश भर में माता पिता, कॉलेज और जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा लिपिका को शुभकामनाएं देने के लिए मंगलवार शाम डीएम और एसपी उसके घर पहुंचे। उन्होंने मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि बिटिया ने जो मुकाम हासिल किया है वह आसान नहीं है, लेकिन लक्ष्य निर्धारित करके यदि कठोर परिश्रम किया जाए तो कोई भी मुकाम असंभव नहीं है।