{"_id":"5a03373a4f1c1b7a548bba95","slug":"201510160186-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय विज्ञान मेला के विजेता बने शिशु मंदिर के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय विज्ञान मेला के विजेता बने शिशु मंदिर के छात्र
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत द्वारा कराए गए प्रांतीय विज्ञान मेला और गणितीय प्रयोग में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय पहुंचने पर सभी छात्रों की हौसलाफजाई कर उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य मुनेंद्र दत्त शुक्ल ने बताया कि प्रांत विज्ञान मेला अंबेडकर नगर के रामनगर में हुआ था, जिसमें हुई विज्ञान प्रदर्शनी में आर्यन सिंह और आशुतोष पटेल ने प्रथम, रुद्रांश मिश्रा और आकर्ष श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक पत्र वाचन व गणितीय प्रयोग की प्रतियोगिता में अभय वंशवार व तान्या शुक्ला प्रथम और विज्ञान प्रश्नमंच में विद्यालय की टीम तृतीय विजेता रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अब इलाहाबाद के नैनी में होने वाले क्षेत्रीय विज्ञान मेले में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।