{"_id":"59ff19804f1c1bda538bafb1","slug":"201509890432-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया की टीम ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया की टीम ने जीता फाइनल
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज।
जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में एक दिवसीय सीनियर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जनपदस्तरीय दस टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े संघर्ष के बाद बेस्ट ऑफ थ्री का फाइनल मुकाबला पलिया टीम के खिलाड़ियों ने जीता। मुख्य अतिथि बलबीर सिंह ने विजेता टीम को चलवैजंती और विशिष्ट अतिथि सरदारा सिंह ने उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन प्राचार्य कुलवंत सिंह चीमा ने किया।
जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप मुकाबले में लखीमपुर, मोहम्मदी, गोला, निघासन और पलिया टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहला सेमी फाइनल मोहम्मदी और पलिया टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सीधे सेटों में पलिया टीम के खिलाड़ियों ने 15-11,15-13 से मोहम्मदी को पराजित किया। दूसरा सेमी फाइनल लखीमपुर और निघासन की टीमों में बीच खेला गया, जिसमें लखीमपुर ने निघासन को 15-13,15-11,15-11 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। लखीमपुर और पलिया के बीच तीन सेटों में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में लखीमपुर टीम ने पहला सेट 15-12 से जीत लिया। इसके बाद पलिया टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन और पलटवार करते हुए अगले दो सेटों में लखीमपुर टीम को 15-11,15-9 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, सचिव रामकृष्ण मिश्र, आयोजन समिति अध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा और मंत्री मोहम्मद अनवर सिद्दीकी ने सभी टीमों के खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर रेफरी अनिल श्रीवास्तव, विजय वाजपेयी, सच्चिदानंद दीक्षित, सुशील वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।