{"_id":"59cf9fea4f1c1bc8538b5314","slug":"201506779114-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने की रोडवेज परिसर की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने की रोडवेज परिसर की साफ-सफाई
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जवानों ने की रोडवेज परिसर की साफ-सफाई
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
प्रधानमंत्री की पहल पर दो अक्तूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत स्वच्छता पखवाड़ा मना रहे एसएसबी अधिकारी व जवानों ने शनिवार को शहर के धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की।
15 सितंबर से शुरू हुए ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम के तहत तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मुकेश कुमार के नेतृत्व मे जवानों ने शनिवार को मेला मैदान, संकटा देवी मंदिर, गुरुद्वारा, जिला अस्पताल सहित रोडवेज बसअड्डे पर झाडू लगाकर साफ-सफाई की। जवानों ने लोगों को सड़कों पर कूड़ा आदि न फेंकने के लिए जागरूक किया। कमांडेंट मुकेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता अपनाकर कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है, इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें और अपने घर की तरह सार्वजनिक स्थलों पर भी साफ सफाई बनाए रखें। सफाई अभियान के दौरान द्वितीय कमांडेंट एचके गुप्ता, उपकमांडेंट आशीष पांडे, सहायक कमांडेंट दुष्यंत गौर सहित जवान मौजूद रहे।