{"_id":"59abfb5f4f1c1b44738b4da4","slug":"201504443231-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित आठ माह के बच्चे की मौत, आठ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित आठ माह के बच्चे की मौत, आठ भर्ती
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती एक आठ माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बुखार पीड़ित आठ अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं एक बच्चे को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
रविवार को बुखार आने पर चार वर्षीय पिंकी पुत्री फूलचंद्र निवासी निघासन, आठ माह के विशाल पुत्र उमेश निवासी ब्लॉक मितौली, तीन वर्षीय जूली पुत्री बेचे लाल निवासी खमरिया, सात वर्षीय अमरजीत पुत्र रामकेवल निवासी पलिया, सात वर्षीय उपासना पुत्री राधे निवासी मिदनिया गढ़ी, दस माह की शिवानी पुत्री अनिल निवासी खीरी, 12 वर्षीय अवंती पुत्री प्रेमसिंह निवासी टांडा रौलिया एवं आठ माह के विशाल पुत्र गनेश एवं सात वर्षीय मोनू पुत्र शिवकुमार निवासी हरि सिंहपुर को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया। इसमें मोनू की हालत गंभीर मिलने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। जबकि बुखार पीड़ित विशाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
आईसीयू वार्ड है फुल
आईसीयू वार्ड एईएस पीड़ित बच्चों से फुल हो चुका है। रविवार को यहां भर्ती निशा, नजमा, सानिया, वंशल, मनीषा, रक्षपाल, जूली, शिवानी, मोहनिश, मोनू का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
अत्यधिक सीरियस हालत में एक बुखार पीड़ित बच्चा चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुआ था। जिसका इलाज शुरू हुआ था, लेकिन कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।
डॉ.आरके वर्मा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
...........