{"_id":"5995a1ca4f1c1bee048b4635","slug":"201502978506-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा में अधिकारियों के कसे पेंच, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा में अधिकारियों के कसे पेंच, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की नोडल अफसर एवं प्रमुख सचिव लघु एवं भूगर्भ जल विभाग मोनिका एस गर्ग ने कहा है कि योजनाओं का संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्वक करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। अधिकारियों को समय से कार्यालय जाने की नसीहत देते हुए नोडल अफसर ने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिलास्तरीय अधिकारियों संग बैठक कर नोडल अफसर मोनिका एस गर्ग ने विभागों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जनपद में गांवों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाने की प्रगति जानी, जिसमें गति धीमी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप काम में तेजी लाते हुए ज्यादा से ज्यादा गांवों को जल्द ही ओडीएफ कराने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने सीएमओ को निर्देशित किया कि चिकित्सक अस्पतालों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारी सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण करें। आपूर्ति विभाग की समीक्षा में राशन कार्डों का सत्यापन, आधार लिकेंज, डीबीटी पीओएस मशीन लगाने की स्थिति जानी। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, जिस पर एसपी डॉ एस चन्नप्पा ने कानून व्यवस्था के बारे में बताया। बैठक में डीएम आकाशदीप, सीडीओ अमित सिंह बंसल, एडीएम उमेश कुमार पांडेय समेत जिलास्तरीय अधिकारी और बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स=
बनवारीपुर गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
महेवागंज। विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने के लिए नोडल अफसर मोनिका एस गर्ग सदर ब्लॉक के बनवारीपुर गांव पहुंची। उन्होंने गांव में गंदगी का अंबार देख अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल समस्याओं को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने चौपाल में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के प्रमाण पत्र दिए।
नोडल अफसर मोनिका गर्ग जिले के आला अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत बनवारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। नोडल अफसर ने जैसे ही लोगों से समस्या पूछना शुरू किया, तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। किसी ने आवास तो किसी ने शौचालय और किसी ने भूमि पर दबंगों के कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों ने गांव में नाली, खड़ंजा, पानी और बिजली जैसी मूलभूत दिक्कतें गिनाईं। इस पर प्रमुख सचिव का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास ली और फौरन काउंटर लगाकर समस्याएं नोट करने को कहा। डीपीआरओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारियों ने चौपाल लगाकर समस्याएं नोट की। डीएम आकाश दीप ने लोगों को सफाई में प्रति जागरूक रहने को कहा।
=========================