{"_id":"59959d1f4f1c1b07638b476d","slug":"201502977311-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, किया प्रदर्शन
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। औरैया जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों के विरोध में सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। भारी बारिश में बडे़ चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालकर सपा कार्यकर्ताओं का जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा और कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। सदर एसडीएम के समक्ष गिरफ्तारी दी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
गुरुवार को औरैया जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने के विरोध में सपा कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व में लोहिया भवन कार्यालय के सामने मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालकर बड़े चौराहा पहुंचे, जहां मानव श्रंखला बनाकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस के रूप में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय का घेराव कर लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर के समक्ष गिरफ्तारी दी। बाद में प्रशासन ने सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया। इस दौरान डीएम कार्यालय पर एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि तानाशाही योगी की सरकार में लोकतंत्र की हत्या जारी है। विपक्ष की आवाज का गला घोंटने पर उतारू भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा करने की नीति पर चल रही है। पूरे प्रदेश में जिला पंचायतों, ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर अलोकतांत्रिक तरीके से आरएसएस के रिमोट से चलने वाले लोगों को बैठाने की कोशिशें जारी हैं। प्रदेश में योगी सरकार ने अघोषित आपात काल लागू कर प्रदेश में उठ रहे लोकतांत्रिक आंदोलनों का पुलिस के दम पर दमन करना चाहती है, जिसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि संघ भाजपा-हिटलर पंथी सांप्रदायिक नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र में पंचायतीराज संस्थानों पर कब्जे के लिए योगी सरकार तानाशाही कर रही है। जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के सहारे सत्ता में आयी भाजपा की योगी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। बच्चों का आक्सीजन रोककर माताओं की गोद सूनी कर रही है। सभा को पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, सुनील कुमार लाला, रामसरन, मीराबानों ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री कयूम खां ने किया। इस दौरान तृप्ति अवस्थी, रियाजुल्ला खां, आशोक वर्मा, संजीव वर्मा, बजरंग सिंघल, उत्तम वर्मा, हरजीत सिंह, रघुवीर यादव, रमेश अग्रवाल, अमित बरनवाल, फैसल खां, श्रीराम दलित, मुस्ताक अली, सुरेंद्र कुमार, पारूल गुप्ता, प्रवीन यादव, शाश्वत मिश्रा, आनन्द पटेल, टाईगर खांन, कुलदीप चौरसिया, राजेश सिंह कक्का आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
0000000000