{"_id":"5937ed094f1c1b731b8b4568","slug":"201496837385-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक ने चार यात्रियों के टिकट ही नहीं बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक ने चार यात्रियों के टिकट ही नहीं बनाए
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बुुधवार को एआरएम लखीमपुर ने राजापुर चौकी के पास अवध डिपो की एक बस को चेक किया। इस दौरान बस में सवार दस यात्रियों में से चार के टिकट नहीं बने मिले। एआरएम ने परिचालक से जुर्माना वसूलते हुए कार्रवाई लिए संबंधित एआरएम और आरएम को लिखा है।
एआरएम वीके गोस्वमी ने टीई कमलेश वर्मा के साथ बुधवार को लखीमपुर बहराइच मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ऐरा से लखीमपुर आ रही अवध डिपो की बस संख्या यूपी 41 एटी-3411 को राजापुर चौकी के पास चेक किया, जिसमें सवार दस में से चार यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। यह सभी यात्री भदफर से लखीमपुर के लिए सवार हुए थे। यात्रियों ने परिचालक को पूरा किराया देना बताया। एआरएम ने परिचालक शुभम कुमार का भ्रष्टाचार उजागार होने पर 1440 रुपये का जुर्माना वसूल करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा है। वीके गोस्वामी ने बताया कि अवध डिपो की बस में भदफर से लखीमपुर आ रहे चार यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। परिचालक से जुर्माना वसूल करने के साथ ही कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा है।