फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रजत और अलका का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चयन

रजत और अलका का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चयन

Thu, 16 May 2019 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
रजत और अलका का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चयन
लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई, जिसमें शामिल रमियाबेहड़ ब्लॉक के शिक्षक रजत सिंह बघेल एवं ब्लॉक फूलबेहड़ की महिला शिक्षिक अलका देवी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिया का उद्घाटन प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता एवं प्रवक्ता श्रवण कुमार, श्रीकांत मिश्रा, सुमित शुक्ला, रेनु गुप्ता, वीके शर्मा, दुर्गेश नंदन त्रिपाठी ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। प्राचार्य ने आसन एवं प्राणायाम का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर को निरोगी रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। आसन करने से शरीर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और निरंतर योगाभ्यास करने से आयु भी बढ़ती है। प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। योग प्रतियोगिता में हर ब्लॉक से पांच शिक्षक और पांच शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने आसन, प्राणायाम, त्रिकोणासन, गरुणासन, नटराज आसान, गौमुखासन, पूर्ण चक्रासन, हलासन आदि का प्रदर्शन किया। ब्लॉक रमियाबेहड़ के रजत सिंह बघेल एवं फूलबेहड़ की अलका देवी को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया। वहीं धौरहरा के अमरेश, बेहजम की शिवानी शर्मा द्वितीय और मितौली के अतुल तिवारी, बांकेगंज की जूही वर्मा तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डायट स्टाफ एवं विभिन्न ब्लॉक से आए शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed