फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   75 परिषदीय विद्यालय होंगे अंग्रेजी माध्यम

75 परिषदीय विद्यालय होंगे अंग्रेजी माध्यम

Wed, 15 May 2019 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
75 परिषदीय विद्यालय होंगे अंग्रेजी माध्यम
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने नए शिक्षा सत्र में 90 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से करने के बाद और 75 विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश मिलने पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सभी बीईओ से तीन दिन में सूची मांगी है।
विज्ञापन

जनपद में 3856 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का सिलसिला वर्ष 2018-19 में प्रारंभ हुआ था। पहले वर्ष 75 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से किया गया, जिसके बाद इस सत्र में अप्रैल में 75 प्राथमिक और 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से किया गया। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बच्चों के नामांकन और ठहराव में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए सचिव बेसिक शिक्षा ने पूरे प्रदेश में चार हजार यानी प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के आदेश दिए हैं। इससे जनपद में अंग्रेजी माध्यम से संचालित कुल 240 विद्यालय हो जाएंगे। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में यदि प्राथमिक विद्यालय का चयन अंग्रेजी माध्यम में होता है, तो दोनों को एक इकाई मानते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय भी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का एक जुलाई 2019 से समारोहपूर्वक संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों के चयन के लिए कमेटी बनी
अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों का चयन आवेदन पत्र के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। बीएसए ने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने को इच्छुक शिक्षकों से आवेदन पत्र मांगे हैं, जिनका परीक्षा कराकर चयन किया जाएगा। ऐसे शिक्षक पात्र होंगे, जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की है या इंटरमीडिएट परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 कस्तूरबा गांधी विद्यालय होंगे उच्चीकृत
लखीमपुर खीरी। जनपद के 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा, जिससे इनमें कक्षा 10 तक पढ़ाई कराई जाएगी। अभी इनमें कक्षा छह से कक्षा आठ तक ही कक्षाएं संचालित की जाती हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि 11 विद्यालयों के पास उच्चीकरण के लिए आवश्यकतानुरूप जमीन उपलब्ध है। ऐसे विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा गया है, जिनमें धौरहरा, बांकेगंज, नकहा, बिजुआ, मोहम्मदी, पसगवां, निघासन, बेहजम, वनग्राम (पलिया), ईसानगर और फूलबेहड़ शामिल हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद इनमें 10 तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।


इस सत्र में 90 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए चयनित किया जा चुका था, जिसके बाद फिर से 75 और परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के आदेश मिले हैं। सभी बीईओ से चिन्हित कर विद्यालयों की सूची मांगी है, जिनमें एक जुलाई से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई संचालित की जाएगी।
- बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed