{"_id":"5c56cf58bdec223c46438633","slug":"191549193048-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला सहित तीन घरों में लगी, एक भैंस की मौत, चार झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला सहित तीन घरों में लगी, एक भैंस की मौत, चार झुलसीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुशाला समेत तीन घरों में लगी आग, एक भैंस की मौत, चार झुलसीं
लखीमपुर खीरी। शारदानगर नहर पटरी पर रह रहे एक कटान पीड़ित के पशुशाला में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे उसमें बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि चार भैंस झुलस गईं। आग से दो घर भी जल गए, जिससे उनमें रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
नहर पटरी पर गंगोलिया गांव के कई कटान पीड़ित झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। शनिवार रात कटान पीड़ित रामचंद्र की घर के पास बने पशुशाला में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और मौके पर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोग जब तक आग पर काबू पाते और पशुओं को बचाते तब तक पशुशाला में बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि चार भैंस झुलस गईं। आग की चपेट में आकर पड़ोसी विनोद और राजेंद्र के घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। इससे अग्निपीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अभी तक उन्हें कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिली है।