फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ‘पीड़ित महिलाओं को त्वरित मिले न्याय’

‘पीड़ित महिलाओं को त्वरित मिले न्याय’

Thu, 10 Jan 2019 12:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
‘पीड़ित महिलाओं को त्वरित मिले न्याय’
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, आयोग सदस्य शशिबाला भारती के साथ बुधवार को लखीमपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम सहित जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और महिला कल्याण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उत्तर प्रदेश बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में महिलाओं के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं में जो लाभ महिलाओं को दिये जा रहे हैं, उनकी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने कहा कि जिले में उनके द्वारा बसों और टेंपो में सफर करने वाली महिलाओं के साथ महिला आरक्षियों को सादी वर्दी में भेजकर सुरक्षा की निगरानी की जा रही है। बस अड्डों और टेंपो स्टैंडों पर भी निगरानी कराई जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की जाती है। एक फार्म पर महिलाओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं उनके द्वारा सादी वर्दी में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष विमला बाथम ने निर्देश दिये कि महिलाओं से प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाय। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सिटी आरके वर्मा, सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम आदि मौजूद रहे।

बैठक के बाद अध्यक्ष और सदस्य ने जिला कारागार में महिला बंदी सेल का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से एक-एक कर बातचीत की और उनके खान-पान की व्यवस्था देखी। वहां उन्हें महिला जेलर/महिला आरक्षियों की कमी होने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने महिला आरक्षियों की नियुक्ति के संबंध में सक्षम अधिकारियों से वार्ता करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed