फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   22 लाख के गबन के दोषी मिले ग्राम विकास अधिकारी

22 लाख के गबन के दोषी मिले ग्राम विकास अधिकारी

Wed, 31 Oct 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
22 लाख के गबन के दोषी मिले ग्राम विकास अधिकारी
बेहजम ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कमाल अहमद एक बार फिर 22 लाख 41 हजार 222 रुपये के गबन में दोषी करार दिए गए हैं। पीडी रामकृपाल चौधरी की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच में पाया कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी ने इसी वर्ष ग्राम पंचायत गौरिया, भूलनपुर, प्रतापपुर, मिर्जापुर, अछनिया और हसनापुर के ग्राम निधि खातों से 57 लाख चार हजार 153 रुपये निकाले गए, जिसमें 35 लाख 51 हजार 963 रुपये की वर्क आईडी मिली है। 22 लाख 41 हजार 222 रुपये बगैर वर्क आईडी के निकालकर हड़प लिए गए।
विज्ञापन

बेहजम ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी वकील आलोक कुमार अवस्थी ने 26 जून 2018 को ग्राम विकास अधिकारी कमाल अहमद के खिलाफ लाखों रुपये का घोटाले किए जाने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर सीडीओ रवि रंजन ने बेहजम के बीडीओ और एडीओ पंचायत से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी, जिससे पता चला कि ग्राम विकास अधिकारी कमाल अहमद ने छह ग्राम पंचायतों गौरिया, भूलनपुर, प्रतापपुर, मिर्जापुर, अछनिया, हसनापुर के ग्राम निधि खातों से फरवरी से जून 2018 के मध्य 57 लाख चार हजार 153 रुपये आहरित किए गए। इसके बाद मामले की जांच पीडी रामकृपाल चौधरी के नेतृत्व में बनी तीन सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई, जिसमें डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद और बीडीओ लखीमपुर संतोष कुमार सिंह शामिल थे। टीम के समक्ष आरोपी ग्राम विकास अधिकारी ने अपना जवाब 10 सितंबर 2018 को प्रस्तुत किया, जिसमें आरोपों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही साक्ष्य प्रस्तुत किए। बल्कि जांच को लंबित कराने का प्रयास जरूर किया। जांच में टीम ने पाया कि कुल आहरित 57,04,153 रुपये के सापेक्ष वर्ष 2017-18 में कुल 35,51,963 रुपये की वर्क आईडी निर्गत की गई और वर्ष 2018-19 में कोई वर्क आईडी जारी नहीं हुई। बिना आईडी के आहरित कुल 22,41,222 रुपये को सीधे गबन मानते हुए टीम ने दोषी ग्राम विकास अधिकारी कमाल अहमद के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आख्या रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गौरिया में 6,38,408 रुपये, भूलनपुर में 3,99,889 रुपये, प्रतापपुर में 5,33,736 रुपये, मिर्जापुर में 6,69,189 रुपये और हसनापुर में 3,89,350 रुपये कुल 22,41,222 रुपये का गबन पाया गया है। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी कमाल अहमद को दोषी पाया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत की गई है। - रामकृपाल चौधरी, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed