फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अभी संसाधनों का है टोटा

अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अभी संसाधनों का है टोटा

Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अभी संसाधनों का है टोटा
05एलकेएच19, 20
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में हिंदी की किताबों से शिक्षा
क्रासर.......
टाटपट्टी पर बच्चों को बैठाकर करा रहे पढ़ाई
शिक्षकों ने अपने बलबूते बदली विद्यालय की तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार के आदेश पर जनपद के 75 प्राथमिक विद्यालयों को जैसे तैसे अंग्रेजी माध्यम से संचालित तो करा दिया गया, लेकिन उनमें अभी तक आवश्यक सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इनके कायाकल्प को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इन विद्यालयों की कमान संभाले शिक्षकों ने ही अपने प्रयासों से बदलाव की मुहिम जरूर छेड़ी, जिससे कुछ हद तक भवन और परिसर के हालात बदलने में सफलता मिली है। इसके बावजूद अभी भी जमीनी स्तर पर काफी काम होना शेष है। बच्चों को टाटपट्टी पर बैठाया जा रहा है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम किताबों का वितरण भी नहीं हुआ है, बल्कि हिंदी माध्यम की किताबों से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने का अनूठा प्रयोग चल रहा है।
बेहजम ब्लाक के गांव रतसिया के प्राथमिक विद्यालय में पिछले वर्ष 70 बच्चे नामांकित थे, लेकिन अप्रैल 2018 में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने के बाद से विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। यहां पर प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा, सहायक अध्यापक क्षमा यादव, श्यामकिशोर और बरखा अग्रवाल की तैनाती है और दो शिक्षा मित्र किरन भार्गव और अमिता दीक्षित कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होने के बाद विभाग से कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई, बल्कि शिक्षकों ने अपने बलबूते व्यवस्थाओं को बदलने का बीड़ा उठाया। इसमें पूर्व इंचार्ज प्रधानाध्यापक क्षमा यादव ने विद्यालय की तस्वीर बदलने में अहम योगदान दिया। इसके बाद ग्रामीणों में अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उम्मीद की किरण नजर आई है, जिसके बाद बच्चों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले तीन गुना से अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाक्स=
सुविधाएं मिलें तो कान्वेंट स्कूलों को दे सकेंगे मात
अभी इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की भांति फर्नीचर, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था अपग्रेड नहीं हुई है। परंपरागत तरीके से दी जाने वाली सुविधाएं ही बच्चों को मिल रही हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पांच माह बीतने पर भी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इससे शिक्षकों को भी पढ़ाई कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है, तो वहीं बच्चों और उनके अभिभावकों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन.......
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक अच्छी परफार्मेंस दे रहे हैं। सरकार की ओर से इन विद्यालयों के कायाकल्प के लिए कोई फंड नहीं मिला है। अंग्रेजी माध्यम किताबों की आपूर्ति मिल गई है, जिनका सत्यापन कराने के बाद वितरण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी स्कूलों के बच्चों को किताबें मिल जाएंगी।
बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed