फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अब दौलतापुर रेलवे लाइन की तरफ बढ़ी शारदा नदी

अब दौलतापुर रेलवे लाइन की तरफ बढ़ी शारदा नदी

Thu, 30 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अब दौलतापुर रेलवे लाइन की तरफ बढ़ी शारदा नदी
फोटो संख्या 30एलकेएच401, 402
विज्ञापन

अब दौलतापुर रेलवे लाइन को आगोश में लेने को बढ़ी शारदा नदी
रेलवे प्रशासन ने शुरू कराया इंतजाम, नदी ने कटान का दायरा भी बढ़ाया
जलस्तर कम होने से बढ़ने लगा कटान

पलियाकलां। इलाके में बीते 24 घंटों में कम बारिश होने की वजह से शारदा नदी का जलस्तर तो कम होने लगा है, लेकिन नदी ने कटान का दायरा काफी हद तक बढ़ा लिया है। इसमें सबसे ज्यादा नदी जंगल नंबर सात, छंगाटांडा में कटान कर रही है। यही नहीं नदी ने दौलतापुर के पास रेलवे लाइन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिसपर सतर्क हुआ रेलवे प्रशासन लकड़ी के बॉक्स में बालू की बोरियों व ईंट पत्थरों से कटान को रोकने का इंतजाम कर रहा है। रेलवे का यह कार्यक्रम बीते तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है। दौलतापुर की शारदा चुंगी के पास रेलवे के कर्मचारी दिनरात एक कर लाइन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दें कि बीते कई दिनों से इलाके में लगातार तबाही मचा रही शारदा नदी का रुख उस समय कम हो गया जब इलाके में बारिश कम हुई। जल आयोग के अनुसार नदी अभी भी खतरे के निशान से एक मीटर आठ सेमी ऊपर है। लेकिन नदी का जलस्तर कम हो रहा है। नदी का जलस्तर कम होने से नदी ने कटान का दायरा भी बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा नदी जंगल नंबर सात व छंगाटांडा में कटान कर रही है। यहां पर ग्रामीण अपना सामान समेटकर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। क्योंकि नदी काफी तेज बहाव के साथ यहां पर कटान कर रही है। जिससे ग्रामीण भयभीत होकर गांव छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


नयापुरवा में भी कटान तेज, कई घर निशाने पर
मझगईं। इलाके के नयापुरवा में भी शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। यहां पर कई घर शारदा नदी के निशाने पर खड़े हैं। नदी तेजी से भूकटान कर रही है जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। कई ग्रामीणों के घर पर तो नदी का पानी भर गया है, ग्रामीण यहां से पलायन करने को मजबूर होने लगे हैं। इसके साथ ही कुंवरपुर कलां, खालेपुरवा, विष्नूपुर, दुबहा आदि गांवों में भी बाढ़ का खतरा बरकरार है जिससे यहां के ग्रामीण भी काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुतिया नाले के रपटा पुल पर अभी भी चल रहा पानी
महंगापुर। सुतिया नाले के रपटा पुल पर बाढ़ का पानी अभी भी चल रहा है। वहीं लगदहन गांव में भी पानी तो कम हुआ है लेकिन जलभराव की स्थिति यहां भी बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिर्चिया गांव में भी बाढ़ के हालात सामान्य नहीं हुए हैं। यहां पर ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से यहां पर नाव लगवाई गई हैं। जिससे ग्रामीण आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed