फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गायब युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

गायब युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गायब युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन

गायब युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
चार दिन से था गायब, शव में पड़ चुके थे कीड़े
25 जून को थी सगाई
घर वालों ने जताई हत्या की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
हैरमखेड़ा। चार दिन से गायब मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव चौखड़िया निवासी 22 वर्षीय मोनू का शव का गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकता बरामद हुआ। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मोनू की 25 जून को सीतापुर जिले से शादी होनी थी। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

गांव चौखडिय़ा निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र मोनू की शादी सीतापुर जिले से तय की थी। 25 जून को बारात जानी थी। तीन दिन पहले मोनू बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। फिर वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी इधर-उधर रिश्तेदारियों में तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत के निकट लगे आम के पेड़ में मोनू का शव लटकता देखा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल शव नीचे उतरवाया। परिवार वालों ने मोनू की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल फतेह सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed