{"_id":"59e0beab4f1c1bd9798b6529","slug":"191507901099-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधी सम्मेलन में राजनीतिक सक्रियता पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधी सम्मेलन में राजनीतिक सक्रियता पर बल
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
अवंती बाई लोधी महासभा के तत्वावधान में लोधी महासम्मेलन का आयोजन नसीरुद्दीन मौजी भवन में किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि जो समाज राजनीति के प्रति सक्रिय है, उसकी राजनीति में भागीदारी है। वहीं जिस समाज ने अपना सांसद और विधायक बना लिया है वे समाज सामाजिक, आर्थिक और राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर का लोधी समाज आजादी से अब तक अपना सांसद, विधायक या प्रतिनिधि नहीं बना पाया। लोधी समाज को राजनीति के प्रति जागरुक होने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा के प्रति भी लोधी समाज को जागरुक होना होगा तभी समाज आगे बढ़ पाएगा। लोधी समाज को नशे जैसी बीमारियों से लड़ने की जरूरत है। सभा को राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लोधी, प्रदेश अध्यक्ष लोधी नेमचंद्र राना, जिलाध्यक्ष रामशंकर लोधी, सीतापुर जिलाध्यक्ष खुशीराम लोधी, श्याम सुंदर लोधी आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी से लोधी समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रमोद लोधी और श्याम सुंदर लोधी को लखीमपुर इकाई का जिलाध्यक्ष घोषित किया।