फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छोटी काशी को मिले क्लीन सिटी के रूप में पहचान

छोटी काशी को मिले क्लीन सिटी के रूप में पहचान

Fri, 22 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
छोटी काशी को मिले क्लीन सिटी के रूप में पहचान
छोटी काशी को मिले क्लीन सिटी के रूप में पहचान - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत भगवान शिव के मंदिर परिसर से कराई। मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान में विधायक अरविंद गिरि ने नगर निवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि सभी मिलकर प्रयास करें ताकि छोटी काशी को क्लीन सिटी के रूप में प्रदेश और देश में पहचान मिले।
नीलकंठ मैदान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुई गोष्ठी में विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर स्वच्छता की अलख जगाई है। प्रधानमंत्री ने जनजन में साफ सफाई स्वच्छता की सोच पैदा कर वैचारिक क्रांति ला दी है। स्वच्छता का भाव नगर के प्रत्येक नागरिक को अपने मन में जगाना होगा, तब जाकर छोटी काशी की स्वच्छता की पहचान देश और प्रदेश में बनेगी।
विज्ञापन

ईओ/प्रशासक आरआर अंबेश ने कहा कि नगर की साफ सफाई के लिए नगर पालिका में 100 कर्मचारी बढ़ाए गए हैं। नगर के लोग अपने घर का कूड़ा डस्टबिन में रखें। जब सफाईकर्मी मोहल्ले में आकर सीटी बजाए तो वह कूड़ा उसे दे दें। गोष्ठी में विधायक, एसडीएम योगानंद पांडे ने नगरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। गोष्ठी के बाद विधायक के नेतृत्व में अधिकारियों, नागरिकों ने भगवान शिव के मंदिर परिसर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। झाड़ू, पंजा, बैनर, तख्ती लेकर सफाई कर्मियों के साथ सभी मेला मैदान पहुंचे। वहां विधायक ने अधिकारियों के साथ मेला मैदान में साफ सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दीपेंद्र गुप्ता, विजय माहेश्वरी, जनार्दन गिरि, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, श्रीकांत तिवारी, मोहन कुमार तायल, मोंटी गिरि, पवन गुप्ता, सुरेश वर्मा, बलराम पांडे, विमल वर्मा, काशी विश्वनाथ तिवारी, अमर पाल सिंह, शकील अहमद, भोली गिरि, कुमार शुभम वर्मा, अमित त्रिपाठी, विनोद स्वर्णकार, ओमशंकर राजपूत, ब्रजेश राजपूत, जवाहर वर्मा, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed