{"_id":"5c58840dbdec2273651492f8","slug":"181549304845-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के चकलाखीपुर गांव के पास सरयू स्नान कर लौट रहे एक युवक की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तमोलीपुरवा मजरा अलीपुर निवासी 45 वर्षीय सोबरन लाल अपनी बाइक से सरयू स्नान करने घाघरा घाट गया था। लौटते समय दोपहर करीब 12 चकलाखीपुर के पास चीनी मिल से गन्ना बेच कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। इससे घटनास्थल पर ही सोबरन लाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का इंचार्ज एके सिंह ने बताया ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।