{"_id":"5c35e50abdec2256a50a4885","slug":"181547035914-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला मटैहिया के बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराता मिला मटैहिया के बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालाब में उतराता मिला बुजुर्ग का शव
धौरहरा। थाना क्षेत्र के गांव प्रतापीबेहड़ स्थित अपनी ससुराल आए थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव मटैहिया निवासी 65 वर्षीय गुरदीन का शव मंगलवार की शाम तालाब में उतराता मिला। वह सोमवार की दोपहर से घर के बाहर से लापता हो गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से बताया गया है, जबकि मृतक के भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना सिंगाही के गांव मटैहिया निवासी गुरदीन की ससुराल धौरहरा कोतवाली के गांव प्रतापीबेहड़ निवासी बिंद्रा के घर थी। वह दो महीने से अपनी ससुराल में रह रहे थे। ससुराल वालों ने बताया कि सोमवार की दोपहर दरवाजे से अचानक गुरदीन लापता हो गए। कुछ देर बाद जब वह घर के बाहर नहीं दिखे तो तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की शाम तालाब में शव उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है। उधर, मृतक के भतीजे गांव मटैहिया निवासी जगतार ने बताया कि चाचा गुरदीन के कोई औलाद नहीं थी। तीन साल पहले चाची की भी मौत हो चुकी है। गुरदीन के नाम करीब 35 बीघा जमीन थी। आरोप है कि जमीन की लिखा-पढ़ी करवाने के बाद आरोपियों ने सोमवार को चाचा गुरदीन को पानी में डूबोकर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा की गुरदीन का शव तालाब में पड़ा था। इस पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक के साले सकी सूचना पर शव का पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। यदि बैनामा किया गया है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
- सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली धौरहरा