फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खान पान के भुगतान को लेकर जमकर हुई मारपीट

खान पान के भुगतान को लेकर जमकर हुई मारपीट

Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खान पान के भुगतान को लेकर जमकर हुई मारपीट
29एलकेएच 20, 21, 22
विज्ञापन


खान-पान के भुगतान को लेकर हुई मारपीट
उपद्रवी दुकान से एक लाख रुपये भी लूट ले गए
दुकानदारों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
सिसैया चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
ईसानगर। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर मंगलवार की देर शाम सिसैया चौराहा स्थित चाय-नाश्ते की दुकान पर खाने पीने के बाद लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने दुकान में रखे रुपये भी लूट लिए। ईसानगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मारपीट, लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। घटना से नाराज आसपास के दुकानदारों ने दूसरे दिन दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया और उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के सांप्रदायिक रूप लेने की आशंका से प्रशासन ने सिसैया चौराहे पर एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

ईसानगर थानाक्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती स्टेट हाईवे के सिसैया चौराहे पर हसनापुर मजरा रंजीतगंज निवासी श्रवन कुमार की मिठाई, चाय, नाश्ते की दुकान है। मंगलवार की देर शाम सिसैया गांव निवासी मोहम्मद शेर के पुत्र मुबारक ने खाने पीने के बाद लेन-देन में 10 रुपये कम दिए। इसे लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में बात बढ़ गई और जमकर मारपीट हुई। श्रवण ने बताया आसपास के दुकानदारों की मदद से बमुश्किल उसकी जान बची। इस दौरान उपद्रवियों ने दुकान में रखे एक लाख रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

ईसानगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मोहम्मद शेर, रहीस, रहीम, अनीस को नामजद करते हुए 30 अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed