{"_id":"5b7efd3542c7924676416dc7","slug":"181535049013-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हें बहन भाइयों को लुभा रही टैटू और कार्टून वाली राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हें बहन भाइयों को लुभा रही टैटू और कार्टून वाली राखियां
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-23 एलकेएच204,205और206
बहन-भाइयों को लुभा रही टैटू, कार्टून वाली राखी
युवाओं की पसंद बनी जर्कन स्टोन और फैंसी डोरियां
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार कोलकाता, राजकोट की बनी डोरी, फैंसी कलावा, रुद्राक्ष, राखियां और मुंबई की जर्कन स्टोन वाली राखियां खूब भा रही हैं। बाजारों में इसबार टैटू और कार्टून वाली राखियां भी आई हैं जो बच्चों को लुभा रही हैं।
26 अगस्त को श्रावण की पूर्णिमा के दिन भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। गुरुवार को बहनों ने अपने भाइयों के लिए खरीदारी की। बताया जा रहा है कि राखियों के दामों में इस साल तीस से पैंतीस फीसदी इजाफा हुआ है। राखी विक्रेता निगोही के सत्यप्रकाश, दिल्ली के राजकुमार देवल, पुवायां के मनोज कुमार, मोहम्मदी के सुनील पटवा, मंगूलाल ने बताया कि बदलते दौर में राखी का भी प्रचलन बदल गया है, पहले सूत और धागे से बनी राखियां बनाई जाती थीं अब उनकी जगह स्टोन, रेशम, मेटल आदि से राखियां तैयार की जाती हैं। ये युवाओं की पसंद के अनुरूप बाजार में लाई गई हैं। प्रति राखी की कीमत पांच रुपये से 30 रुपये तक है। आकर्षक राखियों से बाजार गुलजार हो गया है। खासतौर पर राखी की खरीदारी के लिए अशोक चौराहा, अंबेडकर चौराहा, सिनेमा चौराहा, मेला मैदान, मिल डायवर्जन रोड सहित सभी मार्गों पर सजी दुकानों पर राखी के खरीदारों की भीड़ लगने लगी है। महिलाओं और युवतियों ने राखियां खरीदना शुरू कर दिया है।
रक्षाबंधन वाले दिन नहीं लगेगी भद्रा
गोला गोकर्णनाथ। पं. प्रमोद दीक्षित ने बताया कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा नहीं लगेगी, क्योंकि सूर्योदय से पहले ही यह समाप्त हो जाएगी। सावन की पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त की शाम तीन बजकर 18 मिनट से आरंभ होकर 26 अगस्त की शाम पांच बजकर 27 मिनट तक रहेगी।