{"_id":"5b6b43b44f1c1b913e8b5ee2","slug":"181533756340-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा घायल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा घायल
क्रासर......
गोला कोतवाली क्षेत्र में केशवापुर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। गोला कोतवाली क्षेत्र में केशवापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय योगेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।
फरधान थाना क्षेत्र के गांव मनवापुर निवासी जगपाल का पुत्र 24 वर्षीय योगेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर गोला जाने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में केशवापुर गांव के पास सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी, जिसे हैदराबाद थाना के गांव देवकली निवासी वीरेंद्र कुमार चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें इलाज के दौरान रात एक बजे योगेंद्र की मौत हो गई। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।