फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाथियों के झुंडने मचाया उत्पात, रेलवे का तोड़ा फाटक

हाथियों के झुंडने मचाया उत्पात, रेलवे का तोड़ा फाटक

Sun, 29 Jul 2018 05:28 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
हाथियों के झुंडने मचाया उत्पात, रेलवे का तोड़ा फाटक
विज्ञापन


हाथियों ने रेलवे का फाटक तोड़ा
झुंड ने एक किलोमीटर तक मचाया उत्पात, पेड़ किए तहस-नहस
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के चंदन चौकी-दुधवा के बीच जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने रेलवे फाटक को भी तोड़ दिया। एक किलोमीटर तक पेड़ों को भी तहस-नहस कर दिया। रेलवे गेट पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन ने कमरा बंद कर अपनी जान बचाई। काफी देर तक उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। तब कहीं गेटमैन ने राहत की सांस ली।

बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर जंगली हाथियों के झुंड लगातार विचरण करते रहते हैं। रविवार को हाथियों का झुंड फिर पहुंच गया और रेलवे फाटक के पास उत्पात मचाने लगे। इस दौरान हाथियों ने रेलवे फाटक तोड़ दिया, यही नहीं हाथियों ने एक किलोमीटर तक पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। रेलवे फाटक पर मौजूद गेटमैन ने अपने को कमरे में बंद कर जान बचायी। काफी देर बाद हाथियों झुंड जंगल की ओर चला गया। उधर रेलवे कर्मचारी टूटे हुए गेट की मरम्मत करने में जुट गए हैं। साथ ही इसकी सूचना भी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार जंगली हाथी झुंड के रूप में आकर उत्पात मचा चुके हैं। इसकी सूचना भी वन विभाग के अधिकारियों की दी जाती है, लेकिन इस ओर कभी वनकिर्मयों की ड्यूटी नहीं रहती है। इससे हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed