फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   .. जब वन विभाग की मानसून पेट्रोलिंग टीम ने डीडी को घेरा

.. जब वन विभाग की मानसून पेट्रोलिंग टीम ने डीडी को घेरा

Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
.. जब वन विभाग की मानसून पेट्रोलिंग टीम ने डीडी को घेरा

विज्ञापन
... जब मानसून पेट्रोलिंग टीम ने उप-निदेशक को घेरा

बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के जटपुरा सेक्शन में मानसून पेट्रोलिंग करते वन विभाग की टीम ने दुधवा नेशनल पार्क के उप-निदेशक को ही घेर लिया। पेट्रोलिंग टीम जब नजदीक पहुंची तो डीडी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों को देखकर दंग रह गए। डीडी ने पेट्रोलिंग कर रहे वन कर्मियों की टीम को शाबाशी दी।

हुआ यूं कि शुक्रवार रात किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी रेंजर नसीम अहमद वन कर्मियों की टीम के साथ बाइकों के जरिए पेट्रोलिंग पर निकले थे। रात 12 बजे करीब जटपुरा सेक्शन के मड़हा वन क्षेत्र में कुछ गाड़ियां देखीं तो रेंजर नसीम अहमद को जंगल में वन अपराधियों की घुसपैठ की आशंका हुई। रेंजर के निर्देश पर टीम में शामिल फारेस्टर शशि भूषण श्रीवास्तव, गणेश शंकर शुक्ला, गरीबा लाल कठेरिया, हरिशंकर और कई वॉचरों ने गाड़ियों को घेर लिया। टीम जब करीब पहुंची तो दुधवा नेशनल पार्क उप-निदेशक महावीर कौजलगि और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी डॉ मुदित गुप्ता को देख चकित रह गए। उधर डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि मानसून पेट्रोलिंग का जायजा लेने के लिए वह संरक्षित वन क्षेत्र के जंगल में पहुंचे थे। उन्होंने मुस्तैदी के लिए मानसून पेट्रोलिंग कर रही टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed