{"_id":"5af9df174f1c1beb408b5489","slug":"181526325015-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी के दौरान सड़क हादसे में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी के दौरान सड़क हादसे में दो की जान गई
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14एलकेएच451
आंधी-पानी के दौरान सड़क हादसे में दो की जान गई
लखीमपुर खीरी। आंधी-पानी के दौरान निघासन के गांव दुर्गापुरवा निवासी पान विक्रेता बाइक समेत ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं निघासन में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली एक डाक्टर के घर में घुस गई, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गोला इलाके में रविवार को तेज आंधी में रास्ता न दिखाई पड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया और मौत हो गई।
निघासन। प्रभारी एसओ व्यास यादव ने बताया कि गांव दुुर्गापुरवा निवासी 40 वर्षीय हरगोविंद की दुकान पलिया रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के पास है। रविवार शाम करीब पौने दस बजे मौसम खराब होने के कारण दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी बीच पलिया रोड से गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। कस्बे के डाक्टर आरएन चौरसिया के घर के पास आंधी का झोका आया और ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार की आंखों में धूूल भर गई। धूल भरने के कारण बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार की ट्रैक्टर के नीचे आने के कारण मौत हो गई। उधर बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर डाक्टर आरएन चौरसिया के घर में घुस गया।
फोटो-14एलकेएच 206 और 207 में।
अंधड़ में नहीं दिखा रास्ता, पलट गया ट्रैक्टर, चालक की मौत
रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बक्खारी के मजरा गांव जुगलपुरवा निवासी राजाराम का 43 वर्षीय पुत्र प्रताप दिहाड़ी मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पेट पालता था। रविवार की रात गोला शुगर मिल से गन्ना बेचकर ट्राली इसरार के घर छोड़कर अपने घर लौट रहा था। तभी आई तेज आंधी पानी में रास्ता न दिखने से उसका ट्रैक्टर टुहलिया बक्खारी लिंक मार्ग पर सड़क के दाहिने गन्ने के खेत में पलट गया, जिसमें वह दब गया। राहगीरों ने ग्रामीणों को ट्रैक्टर पलटने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने प्रताप को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, रास्ते मे उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
अमीरनगर। कस्बा निवासी अशोक कुमार शर्मा का पुत्र सोनू (24) रविवार की शाम 8 बजे तेज आंधी के समय सिकंदराबाद से वापस अमीरनगर के लिए आ रहा था। मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर कुंभी गांव के पास आंधी के चलते किसी वाहन से उसकी बाइक टकरा गई, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।