{"_id":"5a09d2c64f1c1bd9538bcdf4","slug":"181510593222-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में छात्र समेत कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले में छात्र समेत कई लोग घायल
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धौरहरा खीरी।
पुलिस चौकी कफारा क्षेत्र के गांव चंदपुरा के पास सोमवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले में एक छात्र समेत कई लोग घायल हो गए। लोगों ने धुआं आदि कर किसी तरह जान बचाई।
गांव कफारा निवासी दीपक गुप्ता कांती देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार की सुबह वह साइकिल से कॉलेज जा रहा था। गांव चंदपुरा के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। इस बीच नौबस्ता निवासी पच्चू भी आ गए। मधुमक्खियों ने पच्चू समेत अन्य राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे वहां चीखपुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले से छात्र दीपक गुप्ता और पच्चू समेत कई लोग घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह पुआल आदि सुलगाकर मधुमक्खियों से घिरे लोगों को बचाया। मधुमक्खियों के हमले के कारण करीब आधा घंटे तक आवागमन ठप रहा।