{"_id":"59fded824f1c1bf3538bb1ef","slug":"181509813634-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची लखनऊ और गौरीफंटा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची लखनऊ और गौरीफंटा की टीम
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही।
महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन फुटबाल ग्राउंड पर टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच में लखनऊ इलेवन और गौरीफंटा की टीमें फाइनल में पहुंच गई।
सिंगाही के खेल मैदान पर पहला सेमीफाइनल मैच यूपी पुलिस व लखनऊ एलेवन के मध्य खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें अपने दमखम से गोल करने के लिए संघर्ष करती रही लेकिन पूरे निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाई। दूसरी पाली में लखनऊ इलेवन की टीम ने 30 वें मिनट पर एक गोल मारकर अपनी टीम लखनऊ 11 को जिताकर सेमीफाइनल में प्रवेश लिया।
दूसरा मैच गौरीफंटा और बनारस डीएलडब्ल्यूके मध्य खेला गया इस मैच में भी दोनों टीमें पहले हाफ में कोई भी गोल नहीं कर सकी। दूसरा हाफ शुरू होते ही गौरीफंटा के खिलाड़ी राम सिंह ने नवें मिनट पर एक गोल मारा। दूसरा गोल चेतन सिंह ने 45वें मिनट पर मार दिया। राकेश कुमार ने 20 मिनट पर एक गोल मार बनारस डीएलडब्ल्यूके के जीतने की उम्मीद खत्म करते हुए 55 मिनट पर एक गोल और मार कर अपनी टीम को 4.0 से जीतकर सेमीफाइनल पर कब्जा कर लिया। महामंत्री सुनील बत्रा ने बताया कि कल फाइनल मैच गौरीफंटा और लखनऊ इलेवन के बीच 2 बजे खेला जाएगा। इस मौके पर राज राजेश्वर सिंह, प्रदीप पुरवार, उमाशंकर तिवारी, जय शाह, सत्येंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।