{"_id":"59cf9fef4f1c1bda538b5103","slug":"181506779119-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रियों ने किया प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रियों ने किया प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्षत्रियों ने किया प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को विजयदशमी पर्व पर सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया, जिसके मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बहाुदर रहे।
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में विधि विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। देवकली तीर्थ के आचार्य प्रमोद दीक्षित ने 21 बटुओं के साथ शस्त्र पूजन कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार हम होली और दीपावली का त्योहार मनाते हैं उसी प्रकार हर सनातनी को शस्त्र पूजन का कार्यक्रम करना चाहिए। प्रोफेसर विजय गुप्ता ने कहा कि हमारे सभी देवता शस्त्र रखते हैं इसलिए सभी को शस्त्र रखना चाहिए। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने मौजूद लोगों को राष्ट्र रक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं वीरांगना वाहिनी की रश्मि गुप्ता ने राहुल तिवारी, विपिन मिश्रा व शबनम को तलवार भेंट की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, संगठन मंत्री शिवकुमार, प्रभात अवस्थी, सूर्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज। विजयदशमी के मौके पर ग्राम जसमढ़ी में एक समारोह हुआ, जिसमें क्षत्रिय समाज ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और शस्त्र पूजन भी किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने क्षत्रिय समाज के गौरव का स्मरण करते हुए संघर्ष की चर्चा की। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि गलत कार्यो से दूर रहें। प्रभु श्रीराम और महाराणा प्रताप के आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा लें। जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, प्रधान अवधेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अंकुर सिंह, भूरे सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।