{"_id":"593fc4314f1c1b250b8b4568","slug":"181497351217-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम दफ्तर पर कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम दफ्तर पर कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा खीरी (लखीमपुर खीरी)। तहसील क्षेत्र के राजापुर भज्जा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार के पुत्र पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप आरोप लगाया है।
मंगलवार को गांव राजापुर भज्जा के सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम रामप्रकाश को एक शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीण रमेश कुमार, अशोक, तीरथराम, बाबूराम, हरद्वारी, अरुण लाल, गौतम पांडेय आदि ने एसडीएम को बताया कि कोटेदार सोनिया देवी निर्धारित मात्रा में राशन नहीं वितरित करतीं हैं। मिट्टी का तेल तीन माह से नहीं बांटा है। जब कोई कार्ड धारक इसका विरोध करता है तो कोटेदार का पुत्र गाली गलौज व मारपीट करने लगता है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम रामप्रकाश ने पूर्ति निरीक्षक से जांच के बाद कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत यदि सही मिली तो कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर दुकान निलंबित की जाएगी।
00000000000000000000000