फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर-घर प्रकटे कान्हा, बजी बधाइयां

घर-घर प्रकटे कान्हा, बजी बधाइयां

Tue, 04 Sep 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 04 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
घर-घर प्रकटे कान्हा, बजी बधाइयां
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूरा जिला खुशी से झूम उठा। घरों और मंदिरों में श्रीक़ष्ण जन्म और बाल लीलाओं से संबंधित आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम से ही भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। रात के 12 बजते ही मंदिर घंटा, घड़ियाल और शंख ध्वनि से गूंज उठे। हर तरफ नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गीतों पर लोग थिरकते दिखे। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर कान्हा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में भव्य झांकी सजाई गईं। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन कर लोगों का मन मोह लिया। एसपी रामलाल वर्मा ने भगवान की आरती उतारी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कारागार के मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। कलाकारों के अलावा कैदियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। इस मौके पर जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल समेत जेल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर, रामनवमी मंदिर, लक्ष्मी नरायन मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भव्य झांकियां सजीं। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने उनका शृंगार किया और भोग के बाद आरती की।
खीरी कस्बा स्थित पक्का तालाब खीरी टाउन स्थित राघवेंद्र सरकार और गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
धौरहरा। हलवाई मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। करुणा शंकर मिश्र ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. मुकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, विनोद गुप्ता ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। कोतवाली में भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
शारदानगर। बालाजी मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की झांकी सजाकर बच्चों ने मनमोहक झांकियां पेश कीं। बाल कलाकार संध्या, आरुषि, करण, यश आदि ने राधा-कृष्ण के गीत पर नृत्य किया।
महेवागंज। जंन्माष्टमी के मौके पर नवभारत इंटर कॉलेज में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कृष्णा टीम के छात्रों ने 30 फुट ऊंची मटकी को फोड़ कर प्रतियोगिता अपने नाम की। कॉलेज के प्रबंधक एसएस कंबोज और अध्यक्ष जरनैल सिंह ने पुरस्कृत किया।
तिकुनिया। इलाके में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हल्की बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में कीर्तन कर गुणगान किया।
मैैलानी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यहां रामजानकी मंदिर, मेन मार्केट के शिव मंदिर, मारवाड़ी मोहल्ले के मां वैष्णो देवी मंदिर में सुंदर झांकियां सजाई गईं। राम जानकी मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शिव मंदिर पर झांकियों के अलावा बच्चों ने भजनों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
पलियाकलां। मोहल्ला टेहरा शहरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पलिया मांटेंसरी स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरूआत अध्यक्ष विजय महेंद्रा और प्रबंधक अनूप कुमार गुप्ता ने कृष्ण पूजन करके की। बच्चों को अध्यक्ष, प्रबंधक व प्रधानाचार्या रत्ना बाजपेई की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संपूर्णानगर। कस्बा में भजन कीर्तन का शुभारंभ रामबरन कुशवाहा ने किया। बच्चों ने सुंदर झांकियों का कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधर शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सहायता संकल्प फांउडेशन व प्रकाश गुप्ता ने छोटे बच्चों का डांस कंप्टीशन आयोजित किया। जिसमें गहना गुप्ता को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
उचौलिया। कस्बे के शिव मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ।
मोहम्मदी। कोतवाली परिसर में राधाकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाकर कलाकारों ने भक्ति संगीत से दर्शकों का मन मोह लिया। मथुरा की बृज मंडली राधिकेश दास और कस्बे के कलाकार अमित रस्तोगी, रजनी सैनी के भजनों पर गांव और शहर की जनता भक्ति सागर में पूरी रात गोते लगाती रही। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस मौके पर प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन पेश किया। इसके अलावा नगर के अस्तल मंदिर, शिवाला मंदिर, बाजार गंज में अरुण कुमार राठौर द्वारा सजाई गई झांकियां मनमोहक रहीं।
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सजी झांकियां और बाललीलाओं के मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। बजाज पब्लिक स्कूल परिसर में सजी झांकियां देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। क्षेत्र के बिझौली, रजागंज, रमुआपुर, अलीगंज, संसारपुर, अजान, पिपरियाधनी, रेहरिया आदि क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही।

ममरी। सुंदरपुर के माता भगवती सत्संग स्थल पर हो रही सात दिवसीय यज्ञ और रासलीला के चौथे दिन यजमानों ने मां भगवती मंदिर की परिक्रमा कर यज्ञ का पुण्य फल कमाया। वहीं मथुरा वृंदावन से आए स्वामी सदावर्ती बाबा आदर्श रासलीला मंडल के कलाकारों ने सजीव झांकियों के माध्यम से श्री कृष्ण लीला पर आधारित माखन चोरी का प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों को जयकारे लगाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed