{"_id":"5b5cb65c4f1c1be94b8b7407","slug":"171532802652-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर बम बम के जयकारों से गूंजने लगी छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर बम बम के जयकारों से गूंजने लगी छोटी काशी
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-28एलकेएच203 और 205
हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजने लगी छोटी काशी
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे
गोला गोकर्णनाथ। सावन के पहले दिन से ही छोटी काशी हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजने लगी है। भक्तों ने पौराणिक शिव मंदिर में सीसीटीवी कैमरे की नजर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अधिकारियों ने पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ सहित, प्रमुख शिवालयों में जाकर वहां की सावन मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखी।
सावन आते ही भगवान शिव की नगरी भोले की भक्ति से सराबोर हो जाती है। नगर सहित दूर दराज से आए श्रद्धालु, शिव भक्त सावन भर यहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना की याचना करते हैं। रविवार को सावन के पहले दिन भक्तों, कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। यहां नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने भक्तों के सुविधार्थ तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पालिका द्वारा मंदिर परिसर के निकट मेला कैंप कार्यालय बनाया गया है, जहां नगर पालिका के कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। चिकित्सा के लिए डॉक्टरों की टीम, सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, पेय जल के लिए जगह जगह पानी की टोटियां, प्याऊ लगवाए गए, नीलकंठ मैदान, यात्रियों के ठहरने के स्थान पर पेयजल के लिए पानी के टैंक, मोबाइल शौचालय, विद्युतापूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ अभिषेक प्रताप, नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ईओ आरआर अंबेश, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने पौराणिक शिव मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, कंजा बरमबाबा देवस्थान आश्रम सहित शिव मंदिरों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शिव मंदिर में लगवाए गए एसी
फोटो-28एलकेएच204
इस वर्ष सावन में भक्त मंदिर में एसी की शीतलता में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर में एक एसी पूर्व विधायक विनय तिवारी ने लगवा दी है, जबकि दो एसी नवागत एसडीएम अखिलेश यादव के प्रयास से लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो-28एलकेएच210
भीड़ नियंत्रित करने के लिए लगवाई गई स्थाई बैरिकेडिंग
सावन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के मुख्य मार्ग के निकट मेला कैंप कार्यालय की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर और मंदिर के सामने स्थाई स्टील की बैरीकेडिंग लगवाई गई है। इससे मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित होगी ही साथ ही छुट्टा पशु भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
फोटो-28एलकेएच206, 208 और 209
कंजा देवस्थान पर होते हैं द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन
सावन भर यहां मिलता है कांवड़ियों, मेलार्थियों को नि:शुल्क आश्रय और फलाहार
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी को मोहम्मदी रोड से आने वाले दर्शनार्थियों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को कंजा बरमबाबा देवस्थान आश्रम की प्राकृतिक छटा आकर्षित करती है। यहां पैदल चलकर आए श्रद्धालुओं को नि:शुल्क आश्रय, फलाहार की व्यवस्था सावन भर की जाती है। आश्रम में श्रद्धालुओं को द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी होते हैं।
मोहम्मदी रोड स्थित कंजा बरम बाबा हनुमान मंदिर देवस्थान करीब एक शताब्दी प्राचीन है। यहां बाबा विश्वात्मानंद बचपन में आए थे और यहां भगवान की भक्ति में लीन हो गए। इसी देवस्थान के पास बजरंग बली के मंदिर का निर्माण कराया। इसमें विशालकाय बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित है, जिनके कंधों पर श्रीराम और लक्ष्मण जी विराजमान हैं। कदमों के नीचे अहिरावण दबा पड़ा है। यह स्थान आज भी छोटी काशी आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। श्रद्धालु राजेश गुप्ता और अवधेश जायसवाल के प्रयास से इस स्थान को भव्यता प्रदान की गई है। आश्रम में श्रद्धालुओं के सहयोग से नक्षत्र वाटिका, करीब चार हजार वर्ग फुट का सत्संगहाल, श्रद्धालुओं के रहने के लिए कमरे, वर्ष 1918 में निर्मित प्राचीन कुएं का जीर्णोद्धार कराया गया।
---------------------
फोटो-28एलकेएच207
आश्रम में शुरू हुआ नि:शुल्क फलाहार भंडारा
रविवार को सावन के प्रथम दिन कंजा देवस्थान आश्रम पर कन्या भोज, पूजन अर्चन के साथ नि:शुल्क फलाहार भंडारे का शुभारंभ कराया गया। यहां पूरे सावन भर दूर दराज से आए कांवड़ियों, श्रद्धालुओं को नि:शुल्क ठहरने, प्रसाद, फलाहार की व्यवस्था की जा रही है। इस व्यवस्था में सितारगंज उत्तराखंड के व्यापारी/श्रद्धालु राकेश गर्ग और उनके परिवार का विशेष सहयोग रहता है। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, राजेश गुप्ता गुड्डन, अवधेश जायसवाल, विजय माहेश्वरी, महेश पटवारी, मुकेश राठी, राजीव गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, अशोक कनौजिया, विमल पुरी, ओम प्रकाश गुप्ता, मातादीन वर्मा, राजेश आनंद मिन्नी,संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, राधा गुप्ता, सत्यप्रकाश अग्रवाल,सुरेश शर्मा, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।