{"_id":"5b58c4d54f1c1b19208b6c07","slug":"171532544213-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी करेंगे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी करेंगे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदी करेंगे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद
क्रासर.......
28 जुलाई को एनआईसी में होगी वीडियो कांफ्रेस
15 लाभार्थी हुए चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों से आवास मिलने में आने वाली दिक्कतों आदि के बारे में जानकारी लेंगे। वहीं जिले के करीब 1200 लाभार्थियों के खातों में एक क्लिक के माध्यम से किस्त की पहली और दूसरी किस्त का भुगतान करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित होना है। डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि 28 और 29 जुलाई को प्रधानमंत्री का लखनऊ में दो दिवसीय कार्यक्रम है। इस दौरान प्रधानमंत्री एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खातों में पहली और दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी के साथ वह लाभार्थियों से आवास मिलने में कोई दिक्क्त तो नहीं हुई आदि के संबंध में वार्ता भी करेंगे। डूडा पीओ ने बताया कि इसके लिए 15 लोग चयनित किए हैं, जिनकी सूची शासन को भेज दी है। इन सभी लाभार्थियों को 28 जुलाई को एनआईसी में प्रधानमंत्री से संवाद करने का मौका मिलेगा।
बाक्स
संवाद कार्यक्रम में यह होंगे शामिल
सुधा रस्तोगी निवासी हाथीपुर, सुुंदरी निवासी गोटैयाबाग, शारदा प्रसाद मौर्या निवासी हाथीपुर कोठार, शांती देवी निवासी भरतपुरी, शब्बो निवासी हिदायतनगर, संतोष सिंह निवासी शास्त्रीनगर, सफियुद्दीन निवासी नौरंगाबाद, रामभोली निवासी बरखेरवा, रामकिशोर वर्मा निवासी बरखेरवा, रामदेवी निवासी हाथीपुर उत्तरी, पुष्पादेवी निवासी रामनगर, शमीम निवासी प्यारेपुर, नसीम निवासी महराजनगर, मिथलेश राज निवासी गोकुलपुरी एवं मेहरूनिशां निवासी नौरंगाबाद।
फीडिंग को लेकर रात में भी खुल रहा कार्यालय
लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजेगें। इसके लिए लाभार्थियों के खाता एवं आधार नंबर फीड करने का काम डूडा कार्यालय में तेजी से हो रहा है। डूडा पीओ ने बताया कि पीएफएमएस से भुगतान होगा। आधार और खाता नंबर सही होने पर ही खातों में किस्त जा सकेगी, लेकिन कुछ लोगों के खाता नंबर और आधार नंबर गलत लिख दिए जाने से तमाम दिक्क्तें आ रही हैं इसलिए रात में भी फीडिंग कराई जा रही है।