{"_id":"5b2e8dfa4f1c1b6c4d8b83ae","slug":"171529777658-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की पटकनी से घायल चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे की पटकनी से घायल चाचा की मौत
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भतीजे की पटकनी से घायल चाचा की मौत
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
धौरहरा। जमीन को लेकर हुए विवाद में गांव लालापुरवा निवासी चाचा और उसके भतीजों में शुक्रवार को मारपीट हो गई। इस दौरान भतीजे ने चाचा को उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव लालापुरवा में शुक्रवार की शाम घरेलू जमीन को लेकर साकिर और उसके भतीजे शकील में विवाद हो गया। दोनों में पहले गाली-गलौज हुई। बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। भतीजे शकील ने चाचा 35 वर्षीय साकिर को उठाकर पटक दिया। पटकनी से साकिर घायल हो गया। घर वाले उसे लेकर कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान साकिर की रात में मौत हो गयी।