फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मानकों पर खरे होंगे तभी बनेंगे परीक्षा केंद्र

मानकों पर खरे होंगे तभी बनेंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मानकों पर खरे होंगे तभी बनेंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
यूपी बोर्ड 2018 में होने वाली परीक्षा के लिए उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाएगा, जो उसके मानकों पर खरे उतरेंगे। इसके लिए बोर्ड विद्यालयों की मेरिट सूची तैयार करेगा। बोर्ड ने विद्यालयों में मौजूद संसाधनों के लिए अंक निर्धारित किए हैं और केंद्रों पर शौचालय, शुद्ध पेयजल और अग्निशमन यंत्रों का होना अनिवार्य किया है।
इस बार परीक्षा केंद्र बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों का ब्योरा बोर्ड की साइट पर अपलोड कराया गया है। बोर्ड ने विद्यालयों में छात्रों के बैठने की व्यवस्था से लेकर, बाउंड्रीवाल, गेट, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर सिस्टम आपरेटर सहित एवं पेयजल व्यवस्था, शिक्षण कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे होने आदि के लिए अंक निर्धारित किए हैं। इन अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और बोर्ड द्वारा निर्धारित मेरिट में आने पर ही विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन


ये होना है अनिवार्य
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड ने विद्यालयों में सीसीटीवी, प्रश्रपत्रों को रखने के लिए लोहे की दो अलमारी, गेट सहित बाउंड्रीवाल, पानी की बाल्टियां व रेत सहित अग्निशमन संसाधन, स्थाई विद्युुुुत के लिए जनरेटर एवं पीने के लिए शुद्घ पानी और शौचालय का होना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र निर्धारण समिति
के डीएम होंगे अध्यक्ष
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिले पर केंद्र निर्धारण समिति गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष डीएम है। वहीं डीआईओएस सचिव- सदस्य व बीएसए, तहसील क्षेत्र के एसडीएम सहित दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य, जिसमें एक ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज केेे होंगे, सदस्य होंगे।


इन पर मिलेंगे अंक
- बाउंड्रीवाल और गेट पर लोहे का गेट होने पर -15
- प्रश्नपत्रों की सुरक्षा होने पर लोहे की अलमारियां होने पर-5
- अग्निशमन उपकरण पर- 10
- संपर्क मार्ग से जुड़े होने पर- 15
- स्थाई विद्युत व्यवस्था पर-10
- जनेरटर होने पर-5
- प्रत्येक शिक्षण कक्ष में सीसीटीवी पर-20
- शुद्घ पेयजल व शौचालय के लिए- 10
- कंप्यूटर सिस्टम और दो आपरेटर होने पर- 10
- गतवर्ष परीक्षा केंद्र होने पर-10
- गत वर्ष हाईस्कूल का परीक्षाफल 90 प्रतिशत से अधिक होने पर- 5
- इंटर का परीक्षाफल 90 प्रतिशत से अधिक होने पर- 5

कक्ष संख्या पर भी मिलेंगे अंक
10 से कम कक्ष होने पर पांच अंक
11 से 15 होने पर- 10
16 से 20 पर- 15
21 से 25 पर-20
25 से अधिक पर-25

बैठने की व्यवस्था पर अंक निर्धारण
300 से कम छात्रों के बैठने की व्यवस्था पर- 0
300 तक-5
400 तक-10
600 तक-15
800 तक -20
1000 से अधिक पर- 25

विद्यालयों का ब्यौरा बोर्ड की साइट पर अपलोड है। संसाधनों के आधार पर निर्धारित अंकों पर ही मेरिट बनेगी। उसके बाद ही विद्यालय परीक्षा केंद्र बन सकेंगे।
-डॉ. आरके जायसवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed