फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कोटेदार ने तेल कम दिया तो महिलाओं ने काटा हंगामा

कोटेदार ने तेल कम दिया तो महिलाओं ने काटा हंगामा

Thu, 15 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार ने तेल कम दिया तो महिलाओं ने काटा हंगामा

विज्ञापन
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। खीरी के सपा नगर अध्यक्ष सोहराब गौरी के कोटे पर मिट्टी का तेल एक लीटर देने और कार्ड पर दो लीटर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए गरीब परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। कोटेदार ने माफी मांगते हुए कहा जो महिलाएं एक लीटर मिट्टी का तेल ले गई हैं वे एक लीटर तेल और ले जा सकती हैं।
खीरी की आसमानी सेना की कार्यकर्ता रुकसाना सलमानी को सपा नगर अध्यक्ष सोहराब गौरी की दुकान पर गरीब महिलाओं को दो लीटर मिट्टी के तेल की जगह एक लीटर मिट्टी का वितरित करने और कार्ड पर दो लीटर चढ़ाने की जानकारी मिली तो वह आसमानी सेना की कई महिलाओं को लेकर दुकान पर जा पहुंचीं और वहां जमकर हंगामा किया। दुकान पर मौजूद शफीकुन, अदरून, शाहिदा, सबा, साबरून और सकीना आदि महिलाओं ने कोटेदार पर निर्धारित मात्रा से कम मिट्टी का तेल वितरित करने का आरोप लगाया। आसमानी सेना की महिलाओं को हंगामा करते देख कोटेदार के पसीने छूट गए और माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई।
विज्ञापन

आसमानी सेना की मुख्य सेविका निधि मिश्रा ने पूरे कस्बे में लाउडस्पीकर लगा कर लोगों को कोटेदारों की कालाबाजारी से बचने के लिए जागरूक किया। लोगो से अपील की कि यदि कोई कोटेदार कम राशन और तेल देता है तो पूर्ति अधिकारी और एसडीओ के नंबर पर शिकायत करें। यह भी कहा यदि फोन न उठे तो आसमानी सेना की सेविका को फोन पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed