{"_id":"5b901e8a867a557e876d8129","slug":"161536171658-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर जारी, 24 घंटे में चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए 11 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर जारी, 24 घंटे में चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए 11 बच्चे
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 एलकेएच 14
24 घंटे में चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हुए बुखार पीड़ित 11 बच्चे
एईएस प्रभावित एक बच्चा आईसीयू वार्ड में किया गया शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार पीड़ित बच्चों के भर्ती होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में बुखार पीड़ित 11 बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किए गए। इसमें एक में एईएस का संदेह होने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
बुधवार को खीरी निवासी मनोज कुमार ने ढ़ाई वर्षीय पुत्र आयुष वर्मा, फरधान के हसनपुर निवासी रतनलाल ने 13 वर्षीय शिवम, ईसानगर के हौलेराम ने नौ वर्षीय रवि, फरधान निवासी रामशंकर ने 13 वर्षीय संतोष कुमार, सिंगाही निवासी मौनीराम ने नौ माह के ज्ञानू, धौरहरा की चार वर्षीय मधु, खीरी निवासी सर्वेश कुमार की दस वर्षीय पुत्री रेनू, निघासन निवासी उमेश कुमार के एक वर्षीय पुत्री खुशबू, बंजरिया निवासी उमेश मिश्रा की दस वर्षीय पुत्री श्रेष्ठा एवं वारिस अली के छह वर्षीय पुत्र अजमत, शारदानगर निवासी ठाकुर प्रसाद के दस वर्षीय पुत्र नवल किशोर को बुखार आने पर चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया, जिसमें नवल किशोर में एईएस का संदेह होने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जबकि वहां पर धौरहरा के कंचनपुर निवासी आफरीन खान के चार वर्षीय पुत्र समीर खान, मोहम्मदी के वीरपुर निवासी पिंटू के सात वर्षीय पुत्र सुरजीत कुमार का इलाज पहले से चल रहा है। इससे वहां पर भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या तीन हो गई है।