{"_id":"5b8bd41d42c79246353bc80a","slug":"161535890461-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने रोका राहगीरों का का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने रोका राहगीरों का का रास्ता
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ ने रोका राहगीरों का रास्ता
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व किशनपुर सेंक्चुरी से भीरा-पलिया मार्ग पर करीब एक घंटे तक बाघ ने लोगों का रास्ता रोक दिया। जब बाघ जंगल में चला गया, तब लोगों को राहत मिली।
शनिवार शाम करीब आठ बजे किशनपुर सेंक्चुरी की कोरजोन होकर भीरा-पलिया रोड स्थित बरगद चौकी के निकट जंगल से निकला एक बाघ आकर सड़क किनारे बैठ गया। इस दौरान उधर से गुजरने वाले बाइक और चारपहिया वाहन सवारों के सड़क किनारे बैठे बाघ को देख होश उड़ गए। देखते ही देखते मार्ग पर दोनों ओर तमाम गाड़ियां रुक गईं। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन वनकर्मी जब तक वहां पहुंचते कि बाघ जंगल की ओर चला गया। इस बाबत रेंजर नसीम अहमद का कहना है कि जटपुरा बीट के सेक्शन 37 में जंगल से रास्ता भटक कर बाघ निकला था। राहगीरों की सूचना पर वह खुद वनकर्मियों के साथ मौके पर गए, लेकिन इससे पहले बाघ वहां से जंगल में चला गया।