{"_id":"5b8ac46242c792463b3b6d0a","slug":"161535820898-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, डायरिया से तीन बच्चों की मौत, दो आईसीयू में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, डायरिया से तीन बच्चों की मौत, दो आईसीयू में शिफ्ट
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 एलकेएच 19
बुखार, डायरिया से तीन बच्चों की मौत, दो आईसीयू में शिफ्ट
कहर बरपा रहा मौसम का बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुरखीरी। मौसम का बदलाव बच्चों पर कहर बरपा रहा है। इससे बच्चे बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बुखार और डायरिया पीड़ित तीन बच्चों की शनिवार को मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कराया गया है। यह दोनों बच्चे एईएस प्रभावित बताए जा रहे हैं।
डायरिया होने पर खीरी निवासी मुन्ना ने साढ़े तीन वर्षीय पुत्री जोया को 30 अगस्त एवं बुखार आने पर ईसानगर के नैरना निवासी हेमराज ने नौ वर्षीय पुत्र विनोद को 31 अगस्त और पिपरिया बाईपास निवासी जयराम ने नौ वर्षीय पुत्री पूनम को 29 अगस्त को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था, जहां पर सभी का इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं बुखार आने पर गोला के गांव टेहुलिया निवासी लालाराम ने आठ वर्षीय पुत्र मोहित, बहराइच के गांव मझरा मुर्तिहा निवासी नरेश ने आठ वर्षीय पुत्र अमित को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था। जिनकी हालत में सुधार न होने पर दोनों को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। इससे वहां पर भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या तीन हो गई। दोनों बच्चे एईएस प्रभावित बताए जाते हैं। शनिवार को अमित कुुमार ने दस वर्षीय पुत्र बलराम, धौरहरा के गांव जगतपुर निवासी मेलाराम ने डेढ़ वर्षीय पुत्री अंजू और खीरी निवासी मोहम्मद शफी ने नौ माह की पुत्री सिंगल को बुखार आने पर चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया है।