फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मेहनत को मिला सम्मान तो चमक उठे मेधावियों के चेहरे

मेहनत को मिला सम्मान तो चमक उठे मेधावियों के चेहरे

Sat, 11 Aug 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मेहनत को मिला सम्मान तो चमक उठे मेधावियों के चेहरे
students
बोर्ड परीक्षाओं में टॉप कर प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यह आयोजन हुआ। डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसपी रामलाल वर्मा, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल के हाथों मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। समारोह में सीआईएससीई (काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट इग्जामिनेशन) से इंटर की इंडिया टॉपर लिपिका अग्रवाल को डीएम-एसपी ने अलग से सम्मानित किया। इस मौके पर लिपिका ने पढ़ाई के बाबत अपने अनुभव बताए।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस मौके पर सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ.राकेश माथुर, उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के प्रधानाचार्य महेंद्र त्रिपाठी, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा, सनातन धर्म विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, दीनदयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed