फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   योग दिवस आज, सभी ने की कसरत, करेंगे योग

योग दिवस आज, सभी ने की कसरत, करेंगे योग

Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस आज, सभी ने की कसरत, करेंगे योग
बॉटम
विज्ञापन

20 एलकेएच 22 और 23
सभी ने की कसरत: योग दिवस आज
जिला प्रशासन मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान में लगवाएगा शिविर
जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी रहेंगी मौजूद
जीवन शैली क्लीनिक का गुरुनानक इंटर कॉलेज में होगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को मनाया जाने वाला योग दिवस जिले के लिए यादगार होगा। जिला प्रशासन सहित सामाजिक संस्थाओं ने योग कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के साथ जिलेभर में योग के शिविर लगेंगे, जिसमें सुबह छह से सात बजे तक लोगों को योग कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने नसीरूद्दीन मौजी मैदान में योग कराने की व्यवस्था की है, जिसमें सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी और समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी भी मौजूद रहेंगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कई दिनों से हो रही तैयारियों के बाद बृहस्पतिवार को जिलेभर में योग शिविर आयोजित होंगे। इसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बुधवार की रात तक मैदान को दुरुस्त करने और मंच बनाने का काम होता रहा। योग शिविर में गायत्री परिवार के लोग भी शामिल होंगे। मैदान मे करीब पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
............
बाक्स=
योग कर निरोगी बनें, समाज के लिए उपयोगी बनें
एनसीडी द्वारा जिला अस्पताल में संचालित जीवन शैली क्लीनिक की योग प्रशिक्षक नीलम सिंह बताती हैं कि स्वास्थ्य न तो आलस्य में है और न ही दवाओं में। नियमित योग कर निरोगी बनें और घर-परिवार एवं समाज के लिए उपयोगी बनें। उनका कहना है कि कुछ आसन ऐसे हैं जो नियमित करके मनुष्य निरोगी बन सकता है। जिसमें मुख्य रूप से पाचन शक्ति के लिए वज्रासन, स्मरणशक्ति बढ़ाने के लिए शशकासन और मंडूकासन कर तनाव से मुक्त रहा जा सकता है। मधुमेह के लिए उष्टासन एवं थाइराइड, पीठ एवं गले के विकारों के लिए उत्तानपाद, नाभि केंद्र में संतुलन के लिए भुजंगासन, मकरासन एवं शलभासन और मन की शांति के लिए भ्रामरी कारगर हैं। उन्होंने बताया कि पवन मुक्तासन, उज्जायी आसन के साथ साथ अनुलोम विलोम करके कई बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

.......
शरीर को रिचार्ज करने का काम करता है योग
योग प्रशिक्षक बताती हैं कि योग करके हम अपने शरीर को पूरे दिन के लिए चार्ज कर सकते हैं। इससे शरीर में दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। जब हम रात की नींद पूरी करके सुबह उठते हैं तो मन शांत होता है। यदि उस समय हम सकारात्मक विचारों से अपने आपको चार्ज कर लें तो दिन भर कामों में कितनी भी नकारात्मकता हमारे आसपास आए लेकिन हमारा मन और शरीर उससे प्रभावित नहीं होगा, इसलिए सभी को चाहिए योग करने के लिए प्रतिदिन सुबह एक घंटे का समय जरूर निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
20 एलकेएच 18
योग ने जगाई जिंदगी की उम्मीद
शहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय गुरुकृपाल सिंह घुटनों में दर्द से परेशान थे। उन्होंने बताया कि कई जगह इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। जब से योग का सहारा लिया तब से घुटनों के दर्द में काफी आराम है और चलना फिरना भी आसान हो गया। ..........
20 एलकेएच 19
घुटनों के दर्द से मिली राहत, नहीं कराना पड़ा ऑपरेशन
55 वर्षीय शांती पैलवी का कहना है कि घुटने में दर्द के लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी, लेकिन ऑपरेशन करने की हिम्मत नहीं पड़ी। इस दौरान जिला अस्पताल में जीवन शैली क्लीनिक की योग प्रशिक्षक द्वारा बताए गए योगासन से अब काफी राहत है।
............
20 एलकेएच 20
अपने पैरों पर खड़े हुए अखिलेश
सदर ब्लॉक के भानवापुर गांव निवासी अखिलेश वर्मा का कुछ साल पहले एक्सीडेंट होने में रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी, जिससे उनके कमर के नीचे का हिस्सा उठना बंद हो गया। अखिलेश ने बताया कि क्लीनिक पर कुछ योगासन बताए गए, जिनके निरंतर करते रहने से अब खड़े होने लगे हैं।

.......
शहर में योग शिविर
स्थान आयोजक समय
नसीरूद्दीन मौजी मैदान: जिला प्रशासन सुबह सात से आठ बजे तक
गुरुनानक इंटर कॉलेज: जीवनशैली क्लीनिक सुबह आठ से नौ बजे तक
गुरुनानक इंटर कॉलेज: भारतीय योग संस्थान प्रात: 5.30 से 7.30 बजे तक
एसएसबी मुख्यालय, गढ़ी रोड: योग शिविर सुबह छह बजे से
--------------
योग दिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम
पलिया-संपूर्णानगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पलिया के सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे योग शिविर लगाया जाएगा जो सात बजे तक चलेगा। वहीं संपूर्णानगर के पब्लिक इंटर कालेज में सीएम प्राकृतिक संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से योग शिविर चलाया जा रहा है जिसका समापन 21 जून को किया जाएगा। आयोजक संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर में भारी संख्या में लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed