{"_id":"5b0081d34f1c1bd3408b68af","slug":"161526759891-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी और कड़ी धूप से बिलबिला उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी और कड़ी धूप से बिलबिला उठे लोग
Updated Sun, 20 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19एलकेएच 02, 03
भीषण गर्मी और कड़ी धूप ने झुलसाया
बिजली ने भी दिनभर खूब रुलाया
जनजीवन अस्तव्यस्त, सड़कों और बाजार में दिखा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जेठ की गर्मी पूरे शबाब पर है। शनिवार को कड़ी धूप और गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के साथ परेशानियों में इजाफा होने लगा है। इसके चलते लोगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। सुबह से ही कड़ी धूप होने के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। इसके चलते 11 बजे से ही बाजार और सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही पुरवा हवाएं भी दो दिन से बंद है। जिससे गर्मी का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है।
पिछले सप्ताह आंधी आने और बारिश होने से मौसम में कुछ तरावट आई थी लेकिन उसके बाद से जो तपन बढ़ना शुरू हुई वह कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि अभी लू चलना शुरू नहीं हुई है। इस बार लू न चलने से मौसम विज्ञानी भी अचंभित हैं। सुबह से कड़ी धूप हो जाने से दोपहर तक सड़कें तक तपने लगी हैं। ऊपर से सूरज की धूप और नीचे गर्म सड़कों पर निकलने की कल्पना से ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़ी धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछे, कैप, ग्लब्स और धूप के चश्मे आदि का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
दिन में कई घंटे गायब रही बिजली, परेशान रहे लोग
शनिवार को सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक बिजली गायब रही। इसके बाद पूरे दिन बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को बिजली ट्रिपिंग की हालत यह रही कि दस पंद्रह मिनट भी एक साथ बिजली नहीं टिक पाई। जेई डीएस चौहान ने बताया कि शाहपुरा कोठी मोहल्ले में तार बदलने के लिए शटडाउन लिया गया है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाने से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। दिन में कई बार लंबे समय तक बिजली गायब रहने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने घरों से निकलकर पेड़ों की छाया का सहारा लिया।