फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अच्छी पहल: मेधावियों को स्वेटर देकर किया सम्मानित

मेधावियों को स्वेटर देकर किया सम्मानित

Tue, 26 Dec 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
अच्छी पहल: मेधावियों को स्वेटर देकर किया सम्मानित
स्वेटर बांटे - फोटो : अमर उजाला
- परिषदीय स्कूलों के 17 हजार बच्चों को मिले स्वेटर
विज्ञापन

- अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान पाए बच्चे लाभान्वित


लखीमपुर खीरी।
परिषदीय विद्यालयों में भले ही प्रदेश सरकार अब तक बच्चों को स्वेटर नहीं दे सकी है, लेकिन बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह की एक अच्छी पहल से हजारों बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्वेटर मिल गए हैं। अब तक बच्चों को सम्मानित करने के लिए मेडल/ शील्ड का प्रचलन था, जिसमें संशोधन करते हुए बीएसए ने बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से गिफ्ट देना ज्यादा मुनासिब समझा है।

बीएसए ने अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रत्येक कक्षा (एक से आठ तक) में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित करने का आदेश दिया था, जिसका उद्देश्य अन्य बच्चों को भी पढ़ाई कर अच्छे नंबर लाने के लिए प्रेरित करना था। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 3856 स्कूल हैं, जिसमें 2719 प्राथमिक (कक्षा एक से पांच तक) और 1137 उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा छह से आठ तक) संचालित हैं। इनमें करीब 4.80 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पिछले महीने कराई गई अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों में कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के निर्देश थे, जिसमें शिक्षकों के बीच परंपरागत तरीके से मेडल/शील्ड देने पर विचार चल रहा था। इस बीच बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने मेडल/शील्ड के बजाय बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्वेटर देने का सुझाव अधिकारियों और शिक्षकों के समक्ष रखा, जिस पर सभी ने सहर्ष सहमति दे दी। इस छोटे से निर्णय से 3856 स्कूलों के 17006 बच्चों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed