{"_id":"5a2ac7e94f1c1b76678c02b3","slug":"161512753129-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने छात्राओं को दिए नारी सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने छात्राओं को दिए नारी सुरक्षा के टिप्स
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीओ ने छात्राओं को दिए नारी सुरक्षा के टिप्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
निघासन।
एब्लॉन पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ ने नारी सुरक्षा के कई टिप्स दिए। सीओ ने कहा कि केेंद्र और प्रदेश की सरकारें नारी सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं। उन्होंने नारी सुरक्षा के लिए 1090 हेल्प लाइन आदि चलाकर उनको जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन नारियों का शोषण होता है। वह चुप न रहकर उसके प्रति अपनी आवाज को बुलंद करें। इस दौरान कोमलप्रीत कौर, मनप्रीत, हरनीत, दीप्ती सिंह, आंचल सिंह, नवजोत कौर, अमिता मौर्य, रिया जायसवाल आदि ने शक्ति पावर एंजल में अपना नामांकन कराया। सीओ ने बताया कि पावर एंजल परियों को स्पेशल पुलिस एसपीओ का दर्जा प्राप्त होगा, जिसमें नारी उत्पीड़न के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रबंधक आरके कश्यप, मीनाक्षी कश्यप, प्रधानाचार्य अनुराग, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।