{"_id":"5995968a4f1c1b07638b4738","slug":"161502975626-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान कर गंगानगर आबादी तक पहुंची मोहाना, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान कर गंगानगर आबादी तक पहुंची मोहाना, हड़कंप
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिकुनियां खीरी (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी भारी कटान कर रही है। कटान कर मोहाना अब गंगानगर की आबादी तक पहुंच गई है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नदी के निशाने पर सिखों के कई कच्चे-पक्के घर और सरकारी पोस्ट ऑफिस है, जो किसी भी समय नदी में समा सकता है। मोहाना के विकराल रूप को देखकर सीमावर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। वर्तमान समय में नदी डॉक्टर फार्म के पास तेजी से कटान कर रही है। गंगानगर निवासी परमजीत सिंह, करमजीत सिंह, कुलवंत कौर ने बताया कि मोहाना नदी प्रतिदिन करीब दस से पंद्रह फिट लंबा कटान कर जमीन निगल रही है। यहां के ग्रामीण कई वर्षों से कटान को रोकने के लिए शासन प्रशासन से मांग करते आए हैं, लेकिन कोई बचाव कार्य न होने से कई एकड़ उपजाऊ जमीन मोहाना में समा चुकी है। हालात यह हैं कि यहां के ग्रामीण दहशत में रात सो नहीं पा रहे हैं और घरों के नदी में समाने की चिंता की वजह से उनका सुकून भी छिन गया है। मोहाना नदी गंगानगर के सरकारी पोस्ट ऑफिस के काफी करीब पहुंच गई, जो कभी भी नदी में समा सकता है। नदी के कटान की रिपोर्ट लेखपाल देशराज अधिकारियों को देकर स्थिति से अवगत करा रहे हैं। जानकारी के बाद भी नदी के कटान को देखने तहसील से कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे कटान पीड़ितों में रोष पनप रहा है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा ने बताया कि कटान रोकने का जल्द ही बंदोबस्त किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कटान पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
0000000000000