{"_id":"5f6e3b888ebc3e9bd91a9f27","slug":"16-years-girl-rape-lakhimpur-news-bly421129372","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
महिला ने बताया कि गांव के युवक ने उसकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर करीब साल भर यौन शोषण किया। पता चला तो उसने युवक और उसके परिवारवालों से शादी की बात कही। इस पर युवक समेत परिवार के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। तीन बार गांव में पंचायत कराई, लेकिन उसमें भी युवक और उसके परिवारवाले नहीं पहुंचे। गुरुवार को किशोरी की मां ने कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई केसी शुक्ल ने बताया कि कोतवाल डीके सिंह छुट्टी पर हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार
खीरी टाउन। थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर साथ ले जाने वाले कोतवाली गोला के मोहल्ला अलीगंज निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह 17 सितंबर को किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था।