{"_id":"58f60c6c4f1c1bb4464717b9","slug":"16-thousand-youth-to-get-employment-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार: सांसद
अमर उजाला ब्यूरो/ निघासन
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
युवा शक्ति
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 हजार युवाओं को
मिलेगा रोजगार: सांसद
जिले में शुरू हो चुका है कौशल विकास मिशन
सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जिले के 16 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत दो अप्रैल को लखीमपुर में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया जा चुका है, जिसमें तीन महीने के बैचों में ट्रेनिंग दी जाएगी।
खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने बताया कि उन्होंने अपनी विधायकी के दौरान अगस्त 2013 में सपा सरकार के सामने विधानसभा में पचपेड़ी पुल का मुद्दा उठाया था और तत्कालीन लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव को पत्र भेजा था। इसके जवाब में उन्होंने सरकार की वित्तीय उपलब्धता के आधार पर इसका निर्माण कराने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाया। इसके जवाब में सड़क और परिवहन राज्यमंत्री ने बेलरायां पनवारी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग न होने के कारण इस पर पुल बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की बताई थी। अब वह इस मामले को सीएम योगी के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि अंदेशनगर में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए सपा सरकार ने जमीन देने के बाद केंद्र सरकार को यह पत्र भेजा कि इस जमीन का उपयोग दिए गए उद्देश्य से विपरीत उद्देश्य में न किया जाए। इससे कृषि विज्ञान केंद्र खुलने की राह बाधित हो गई थी। इस मामले पर भी वह योगी से बात करेंगे। जनवरी 2017 से सांसदों के शैक्षिक प्रोग्राम के लिए विश्व के 22 सांसदों को चुना गया था। इनमें वह भी शामिल हैं। अब उनको 21 से 27 मई तक जोहनासबर्ग में होने वाले आमने-सामने के तर्क के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान अरविंद सिंह संजय, केपी राना, बीएल यादव, अनुज वर्मा, एसएल मिश्र और अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।