{"_id":"5d1906728ebc3e3c9d00ee3b","slug":"15619211161026-lakhimpur-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश दिन दहाड़े रुपये झपटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश दिन दहाड़े रुपये झपटकर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को खुटार मार्ग पर किराना व्यापारी प्रमोद कुमार गुप्ता की दुकान से सामान खरीदने के बहाने आए उचक्कों ने 26 हजार रुपये छीनकर चंपत हो गए। उधर पुलिस इस मामले को ठगी का बता रही है।
व्यापारी की पत्नी अलका गुप्ता ने बताया कि दोपहर लगभग ढाई बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक दुकान पर आए। बाइक पर रखी गठरी उन्होंने दुकान के सामने रख दी और दलिया नमकीन आदि दिखाने को कहा। वह सामान दिखाने लगीं। इसी बीच उचक्कों ने दरी निकालकर आपस में देखना शुरू कर दिया। तभी उनके बेटे आकर्ष ने काउंटर से 26 हजार रुपये निकाले। एक बदमाश ने रुपये देखकर झपट्टा मार दिया और बाइक से विकास चौराहे की ओर भागा। उसके साथ एक अन्य बदमाश भी बाइक पर बैठ गया। जब कि दो अन्य बदमाश जो साथ आए थे चोर चोर कहते हुए दूसरी बाइक से विकास चौराहे की ओर भागे। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते और उनका पीछा करते बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने लोगों से पूछताछ की और खुटार मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
तहरीर मिली है, घटना ठगी की है। दुकानदार ने उचक्कों से दरी देखनी शुरू की थी, इसी बीच मौका पाकर उचक्कों ने रुपये ठग लिए। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा साफ नहीं आया है, जांच की जा रही है, घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।