{"_id":"5d19056c8ebc3e3c6928676c","slug":"15619208542-lakhimpur-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला परिवहन विभाग का सिपाही, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला परिवहन विभाग का सिपाही, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी में तैनात 47 वर्षीय सिपाही शनिवार रात मोहल्ला काशीनगर के एक नाले में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह देहरादून के ग्राम बासू का रहने वाला था। घर वालों के न पहुंचने के कारण पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
सदर कोतवाली राजापुर चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ला ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति काशीनगर कॉलोनी से देउवापुर जाने वाले नाला में शिव मंदिर के निकट पड़ा है। वहां पहुंचकर उसे बाहर निकाला तो देखा उस समय वह बेहोशी की हालत में था और सांसे चल रहीं थी। आनन फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने सिपाही इंद्र सिंह तोमर के रूप में की है। उन्होंने बताया कि सिपाही देहरादून जिले के गांव बासू पोस्ट लखबाग का रहने वाला है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृत सिपाही शहर में कहीं किराए के मकान में अकेला रहता था। पुलिस ने सिपाही के घर वालों को सूचना दे दी है, लेकिन घर वालों के लखीमपुर न पहुंचने के कारण शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।