{"_id":"5d17b4008ebc3e3c914d40b1","slug":"156183447515-lakhimpur-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नहीं दी तो निकाह करने से किया इंकार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक नहीं दी तो निकाह करने से किया इंकार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। सगाई के बाद दहेज की मांग पूरी न करने पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने वर पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के मुहल्ला सरैंया निवासी मोहम्मद अंसार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री शदफ का निकाह जिला सीतापुर के मोहल्ला कजियारा निवासी वासिक अली के साथ तय किया था। चार अप्रैल को मोहम्मदी के मोहल्ला सरैंया के एक मैरिज लॉन में सगाई की रस्म पूरी की गई। लड़की का दिसंबर में निकाह होना था। आरोप है कि लड़का पक्ष के लोग निकाह में बाइक की मांग पर अड़ गए, जिसे लड़की पक्ष द्वारा पूरा न करने पर लड़के पक्ष ने निकाह करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लड़की के पिता मोहम्मद अंसार की तहरीर पर वासिक अली, शाहीन, आले नवी, आतिफ नवी, गजाला, साईस्ता, बहनोई शोएब व आसिफ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।